Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बहरोड़ के किसानों की फसल बर्बादी पर जिला कलेक्टर से मिले प्रधान मुआवजे की मांग

बहरोड़। सौता नाला औद्योगिक क्षेत्र में संचालित केमिकल फैक्ट्रियों के प्रदूषण के कारण जैनपुरबास के सैकड़ों किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं। किसानों ने गुरुवार को प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कोटपुतली पहुंचकर जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण से उनकी खीरा, टमाटर, गाजर, पालक जैसी सब्जियों की सैकड़ों बीघा फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

किसान नेता बस्तीराम यादव ने जिला कलेक्टर को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए मुआवजे की मांग की। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, कृषि विभाग और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इस अवसर पर सरपंच जगराम रावत, रोशन सरपंच, लटाराम गुर्जर, शोकरण उप सरपंच, और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। किसानों ने फैक्ट्री प्रदूषण से हो रहे भारी नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल