Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर निगम आयुक्त ने सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण जनता से स्वच्छता में सहयोग की अपील

अलवर। नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने गुरुवार को शहर की सफाई व्यवस्था और विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजर्षि महाविद्यालय चौराहे से ज्योतिबा फुले चौराहे तक फुटपाथ पर चल रहे इंटरलॉकिंग टाइल लगाने के कार्य की जांच की। इस दौरान उनके साथ सहायक अभियंता राजकुमार सैनी भी उपस्थित थे। आयुक्त ने नालों की सफाई पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि फैरोकवर लगाने से पहले नालों की पूरी सफाई सुनिश्चित की जाए।

आयुक्त ने अलकापुरी से काली मोरी की ओर जा रहे बड़े नाले की सफाई का भी निरीक्षण किया और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने राजर्षि महाविद्यालय के पास ठेली-खोमचों वालों को निर्देश दिया कि सड़क पर कचरा न फैलाएं और पर्याप्त संख्या में बड़े डस्टबिन रखें।

शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने बताया कि नियमित रूप से स्मॉग गन का उपयोग किया जा रहा है और सड़क किनारे धूल को रोकने के लिए इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम तेजी से चल रहा है। साथ ही, आयुक्त नरूका ने शहरवासियों से अपील की कि वे घर का कचरा निर्धारित वाहनों में डालें और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल