Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की बैठक में पोक्सो मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश  

बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की बैठक में पोक्सो मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश  

अलवर। जिला बाल पीड़ित प्रतिकर सहायता समिति की ऑनलाइन बैठक मंगलवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव, अपर जिला न्यायाधीश मोहनलाल सोनी ने की। बैठक में पोक्सो अधिनियम के तहत वर्ष 2019 से मार्च 2023 तक और उसके बाद दर्ज मामलों में पीड़ितों और उनके परिजनों को त्वरित प्रतिकर राशि दिलाने के निर्देश दिए गए।

सोनी ने सभी नोडल अधिकारियों और पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों से पोक्सो के लंबित मामलों में पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने भिवाड़ी क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के कारण संपर्क में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए पीड़ितों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर ने बाल कल्याण समिति से लंबित मामलों की सूची तैयार करने का सुझाव दिया, जिसे समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा को सौंपने के निर्देश दिए गए। सोनी ने पुलिस थानों से अभी तक कम आवेदन तैयार होने पर चिंता जताई और आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल