Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बीच सॉकर स्टेट चैंपियनशिप में सीकर विजेता बना

बीच सॉकर स्टेट चैंपियनशिप में सीकर विजेता बना

अजमेर को 9-2 के बड़े अंतराल से हराया

अमित गोदारा को बेस्ट प्लेयर का खिताब

सीकर। जयपुर में राजस्थान फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही बीच सॉकर स्टेट चैंपियनशिप में सीकर ने अजमेर को 9-2 के बड़े अंतराल से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया ।
सीकर जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बी एल मील ने बताया कि जयपुर में चल रही बीच सॉकर स्टेट चैंपियनशिप के लीग मैच में जैसलमेर को 4-2 एवं जयपुर को 4-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था l गुरुवार प्रातः हुए क्वार्टर फाइनल में सीकर ने बारां को 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान बनाया था ।
संघ सचिव सुरेन्द्र मील ने बताया कि गुरुवार दोपहर सेमीफाइनल मैच में सीकर ने झालावाड़ को 10-3 के बड़े अंतराल से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था l सेमीफाइनल में स्टार खिलाड़ी अमित गोदारा ने अकेले ने आठ गोल की थी ।
गुरुवार शाम को फाइनल मैच में सीकर ने अजमेर को 9-2 के बड़े अंतराल से हराकर एकतरफा जीत हासिल कर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया । फाइनल मैच में स्टार खिलाड़ी अमित गोदारा व कृष्ण कुमार ने 4-4 गोल एवं विजयपाल ने एक गोल की थी । सीकर के खिलाड़ी अमित गोदारा को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया ।
बीच सॉकर फुटबॉल की तरह ही खेले जाने वाला खेल है । जो पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी लोकप्रिय हुआ है । यह है 35 -37 मीटर लंबे और 26-28 मीटर चौड़े छोटे रेतीले मैदान में मात्र 5 खिलाड़ियों से फुटबॉल की तरह ही बिना जूते हुए मौजो से नंगे पैर खेला जाता है और इसमें खेल का प्रवाह नियमित फुटबॉल से तेज होता है ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू