Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दशहरा मेले में घटिया पुतले बनाए जाने पर भाजपा पार्षदों ने ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की  

दशहरा मेले में घटिया पुतले बनाए जाने पर भाजपा पार्षदों ने ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की  

खैरथल। शहर के सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित दशहरा मेले में निम्न गुणवत्ता के रावण, मेघनाथ, और कुम्भकर्ण के पुतले बनाए जाने पर नगर परिषद के भाजपा पार्षदों ने ठेकेदार के भुगतान को रोकने की मांग की है। पार्षद हरविंदर सिंह यादव सहित अन्य पार्षदों ने जिला कलक्टर और अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की है कि ठेकेदार ने महंगे ठेके के बावजूद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसमें पुराने कपड़ों का भी उपयोग किया गया।

पार्षदों का कहना है कि जिला बनने के बाद लोगों की उम्मीदें थीं कि मेला भव्य और पुतले आधुनिक होंगे, लेकिन इस बार ऐसे निम्न स्तर के पुतले बनाए गए, जो पहले कभी नहीं देखे गए। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और भुगतान रोकने की बात कही है। इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदों में सोनिया, विनोद ब्लेचा, मनीष गुप्ता, अन्नू गुप्ता, अंकित चौधरी, सुरजीत सिंह, मोहनलाल पोपटानी, नेमीचंद बंजारा, जयदीप राणा, और संजय जाटव शामिल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल