Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रामगढ़ उपचुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें - जिला निर्वाचन अधिकारी  

अलवर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी करने के साथ ही जिले की राजस्व सीमा में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करें और समयबद्ध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

डॉ. शुक्ला ने आदर्श आचार संहिता के तहत 24, 48, और 72 घंटे के भीतर राजनीतिक पोस्टर, बैनर, और होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी चुनावी गतिविधियां निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से हों।

सी-विजिल एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को 100 मिनट के भीतर निपटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर पुलिस और आबकारी विभाग की चेकपोस्ट तुरंत स्थापित करने के निर्देश दिए गए। एफएसटी दलों को भी तुरंत फील्ड में सक्रिय होने को कहा गया।

स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश कायथवाल, एडीएम योगेश डागुर, और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल