Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन  होप सर्कस पर भरत मिलन को देखकर शहरवासी हुए अविभूत

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन

होप सर्कस पर भरत मिलन को देखकर शहरवासी हुए अविभू

अलवर। शहर में अभय समाज द्वारा रामलीला मंचन का आयोजन किया गया था जिसके समापन पर विशाल रंगमंच पर राम राज्य के अनुपम झांकी दिखाई गई। जिसमें गुरु वशिष्ठ श्री राम को राज्याभिषेक का तिलक करते हैं और रामायण से महेश चंद्र शर्मा द्वारा चौपाई गाई गई प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीना और इसी के साथ इस वर्ष की रामलीला बड़े आनन्द के साथ संपन्न हुई।

वही होप सर्कस पर रात्रि को राम और भरत मिलाप हुआ जिसे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्र मुक्त होकर देखा श्री राम, लक्ष्मण और सीता सहित लंका पति विभीषण, जामवंत, वनराज, सुग्रीव, अंगद आदि की सवारी पुरजन विहार कंपनी बाग से रवाना होकर होप सर्कस पहुंची। वही गुरु वशिष्ठ सहित भरत एवं शत्रुघ्न एवं प्रवासी सभी जगन्नाथ मंदिर से रवाना हुए और दोनों भाइयों का मिलन होप सर्कस पर हुआ। वही अपना घर शालीमार के डायरेक्टर अशोक सैनी व उनकी धर्मपत्नी रजनी सैनी ने होप सर्कस पर भरत मिलाप के समय भगवान की आरती कर पुण्यलाभ कमाया इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।