Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रक्तदान शिविर: मानवता की मिसाल, टीकाराम जूली ने बढ़ाया रक्त वीरों का हौसला

अलवर, 12 अक्टूबर। कांग्रेस नेता और पार्षद नरेंद्र मीणा के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिरकत की। इस अवसर पर जूली ने रक्त वीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे आयोजन मानवता की मिसाल पेश करते हैं और लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिलना सबसे बड़ा धर्म है और उनके कार्यालय पर भी लोग रक्त की आवश्यकता के लिए संपर्क करते हैं, जहां उन्हें मदद उपलब्ध कराई जाती है।

टीकाराम जूली ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर फैली सामाजिक बुराइयों के बीच ऐसे आयोजनों से यह संदेश जाता है कि इंसानियत अभी भी जिंदा है।

इससे पहले, जूली ने मोती डूंगरी स्थित अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों से प्रदेश की जनता बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि राज्य के मुखिया विदेश भ्रमण में व्यस्त हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू