Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर में गंदगी का होगा दहन: दशहरे पर विशेष कार्यक्रम

अलवर, 12 अक्टूबर। आर डी एन सी मित्तल फाउंडेशन, मित्तल हॉस्पिटल, सुभाष नगर वैलफेयर सोसाइटी, और खंडेलवाल स्कूल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में दशहरे के शुभ अवसर पर गंदगी का प्रतीकात्मक दहन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मित्तल हॉस्पिटल के पीछे स्थित प्लॉट में शनिवार शाम 6 बजे आयोजित होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त जितेंद्र नरुका और विशिष्ट अतिथि एनईबी थानाधिकारी दिनेश मीणा होंगे। इस अवसर पर मित्तल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी और मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एस. सी. मित्तल, सुभाष नगर वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नेमी चंद, और खंडेलवाल स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. योगेश बडाया मौजूद रहेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य गंदगी के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छता का संदेश देना है। आयोजक संस्थाओं ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू