Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विश्व मानक दिवस 2024: अलवर में 'स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव' का आयोजन

अलवर, 14 अक्टूबर। विश्व मानक दिवस 2024 के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) राजस्थान द्वारा अलवर के फर्न अलवर-सरिस्का होटल में 'स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर और रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित डॉ. राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

जिला प्रमुख बलबीर सिंह ने बीआईएस प्रमाणित उत्पादों की गुणवत्ता को रेखांकित करते हुए इनके अधिक उपयोग पर बल दिया। वहीं, डॉ. राजेन्द्र सिंह ने जल संरक्षण और सूक्ष्म सिंचाई के उपकरणों में बीआईएस मानकों के महत्व पर प्रकाश डाला।

बीआईएस राजस्थान की निदेशक कनिका कालिया ने भारतीय मानकों के सतत विकास लक्ष्यों में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि विश्व मानक दिवस उन विशेषज्ञों को समर्पित है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों को विकसित करने में योगदान देते हैं। इस वर्ष का विषय "बेहतर दुनिया के लिए साझा दृष्टि" एसडीजी 9 (उद्योग, नवोन्मेष और बुनियादी ढांचा) से संबंधित है, जो समावेशी औद्योगिकीकरण और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है।

तकनीकी सत्र में सेंट गोबेन और डाइकिन जैसी प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एसडीजी-9 के लक्ष्यों में मानकों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। इस आयोजन में सरकारी अधिकारियों, उपभोक्ता संगठनों और बीआईएस लाइसेंस धारकों सहित 250 से अधिक हितधारक शामिल हुए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू