Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब अलवर द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज, मैन ऑफ़ द मैच रहे डॉ. सतपाल यादव 

अलवर। डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब अलवर द्वारा आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को आगाज हुआ।
अलवर अरिसदा अध्यक्ष तथा आईएमए सचिव डॉ. विजय चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी। फाइनल मैच 13 अक्टूबर को सुबह साढ़े 6 बजे होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 6 बजे मुख्य अतिथि आईएमए अध्यक्ष डॉ. एस सी मित्तल एवं जिला चिकित्सालय अलवर के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान एवं विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष आईएमए अलवर डॉ. दीपक श्रीवास्तव ने टॉस करवाकर किया।
डॉ. तरुण धाभाई, डॉ. विजय चौधरी एवं डॉ. पी सी सैनी ने गुरुवार के मैच में खेल रहे खिलाडिय़ों का परिचय अतिथियों से करवाया।
गुरुवार को मैच हरीश हरिकेन्स एवं प्रगति पैंथर्स के बीच खेला गया। जिसमे हरीश हरिकेन्स ने प्रगति पैंथर्स को 27 रनों से हराया। हरीश हरिकेन्स की ओर से सर्वाधिक रन 47 डॉ सतीश चौधरी द्वारा बनाये गए और बेस्ट बैटर रहे। प्रगति पैंथर्स की ओर से डॉ. तरुण धाभाई ने 46 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उनका साथ ना मिलने से प्रगति पैंथर्स को हार का सामना करना पड़ा। हरीश हरिकेन्स की और से डॉलवेश गुप्ता ने 33 रनों की पारी खेली एवं डॉ. सतपाल यादव ने 4 ओवर में 13 रन देकर 5 विकेट लिए और मैन ऑफ़ थे मैच तथा बेस्ट बॉलर रहे। मैन ऑफ़ द मैच डॉ. सतपाल यादव रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू