Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कांग्रेस कमेटी ने उपचुनाव को लेकर की आवश्यक बैठक


अलवर। रामगढ़ उपचुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की आवश्यक मीटिंग होटल सागर रिसोर्ट में आयोजित की गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि मीटिंग के मुख्य अतिथि एआईसीसी महासचिव, CWC सदस्य असम व मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, अति विशिष्ट अतिथि राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली एवं विशिष्ट अतिथि सांसद संजना जाटव, ममता भूपेश, जसवंत गुर्जर, शकुन्तला रावत, विधायक दीपचंद खेरिया, ललित यादव, मांगेलाल मीणा, कांति मीणा, संजय यादव, इमरान खान थे। अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने की।
भंवर जितेंद्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिस भी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता को बूथ की जिम्मेदारी दे वो उस बूथ पर पूरी मेहनत से कार्य करके कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक वोट डलवाए । AICC, PCC, DCC के जो भी पदाधिकारी चुनाव प्रचार में जाये वो डोर टू डोर जनसंपर्क करे। रामगढ़ का चुनाव कांग्रेस पार्टी की मान- सम्मान एवं प्रतिष्ठा का चुनाव है।
टीकाराम जूली ने कहा कि रामगढ़ का चुनाव हम सभी को सरकार से लड़ना लड़ना है।कांग्रेस के सभी पदाधिकरी और कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और रामगढ़ चुनाव की जीत जुबेर भाई को सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने रामगढ़ उपचुनाव में सक्रियता के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं पार्टी में उचित पद देकर मान सम्मान दिया जाएगा, कहा कि जिन-जिन कार्यकर्ताओं को ग्राम पंचायत ग्राम वाइज प्रचार की जिम्मेदारी दी है वो कल से अपने फील्ड में चल जाये और 7 दिन फील्ड में रहकर, वहाँ के जातीय समीकरण, महत्वपूर्ण कांग्रेस जनों की सूची आदि बनाकर जिला कांग्रेस कमेटी को देंगे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू