Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व सांसद की पुण्यतिथि पर किया नमन

बहरोड। पंचायत समिति बहरोड प्रांगण में पूर्व सांसद ब्रह्मलीन महंत स्वर्गीय चाँदनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर पंचायत समिति बहरोड की प्रधान सरोज बस्तीराम यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मुख्य वक्ता बस्तीराम यादव एडवोकेट ने कहा कि महन्त बहुत अच्छे स्वभाव और बड़े व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने बहरोड विधायक और अलवर के सांसद रहते हुए ऐतिहासिक विकास कार्य करवाये हैं जिनको आज भी क्षेत्र की जनता याद करती है। इस शौक सभा में किसान नेता बस्तीराम यादव एडवोकेट, विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, सहायक विकास अधिकारी सुभाष भवालिया, बलवंत सिंह यादव, पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह यादव, सरपंच सौताज सिंह यादव, डॉ.जयपाल सिंह यादव, सुनील यादव, रामफल गुर्जर, सरपंच, जसवंत सिंह, सरपंच पार्षद रोहिताश, पार्षद रमेश चंद यादव, रोहतास गुर्जर, लोकेंद्र यादव, मनोज यादव एडवोकेट, सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू