Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 हेल्प ऑल फाउंडेशन ने अलवर में शुरू किया अन्नदान महादान अभियान

अलवर: हेल्प ऑल फाउंडेशन ने अलवर में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए "अन्नदान महादान" अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत फाउंडेशन रोजाना गरीबों को निशुल्क भोजन वितरित करेगा, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला महामंत्री गोरधन सिंह सिसोदिया और पार्षद सुमन सीताराम चौधरी ने की। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक विरमानी और कविता वशिष्ठ ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना है।"

इस अभियान को सफल बनाने के लिए फाउंडेशन ने शहर के विभिन्न संगठनों और समुदायों से सहयोग लिया है। फाउंडेशन ने लोगों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज में गरीबों की मदद करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू