Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च


अलवर। कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में एनएसयूआई नेता संदीप ओला के नेतृत्व में सैकड़ों युवा छात्र छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। वहीं सरकार से महिला ओर बालिकाओं के लिए अलग से कानून बनाने की मांग की क्योंकि आज के समय में महिलाएं और बालिकाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है और दरिंदे बेखौफ होकर सड़को पर खुले आम घूम रहे है इसलिए इस तरह की घटना करने वाले दरिंदो को फांसी पर लटका देना चाहिए।
संदीप ओला ने बताया कि रेजिडेंट महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई और उसके परिवार को सरकार न्याय नहीं दे पा रही है वही अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन और आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है और वह खुलेआम घूम रहे हैं वही इस पूरे मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना होना बड़ा ही दुखद विषय है क्योंकि आज के समय में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है उनके साथ आए दिन घटनाएं घटित हो रही है घर से बेटियां जब पढ़ने या फिर काम करने के लिए बाहर जाती है तो मा बाप को चिंता लगी रहती है कब उनकी बेटी घर लौटेगी ऐसे में सरकार महिलाएं और बालिकाओं के लिए अलग से कानून नहीं बना पा रही है जिससे कि महिला और बालिकाओं की सुरक्षा हो सके उन्होंने एन एस यू आई की टीम के बैनर तले कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के साथ साथ संदीप ओला, एडवोकेट प्रहलाद यादव , सतीश रामगढ़िया विष्णु यादव रणवीर रामराज अंकित दहिया सहित सभी ने मिलकर नंगली सर्किल से लेकर शहिद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला और पीड़िता को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन भी रखा गया इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि आज के समय में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं ओर ऐसे में दरिंदों को फांसी की सजा तो होनी चाहिए इसके अलावा चौराहे पर लाकर हाथ पैर काट देने चाहिए ,इस समय जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, संदीप ओला, एडवोकेट प्रहलाद यादव सहित NSUI के काफी सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू