Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फुटपाथ पाठशाला के निराश्रित बच्चों को किया स्टेशनरी वितरण

फुटपाथ पाठशाला के निराश्रित बच्चों को किया स्टेशनरी वितरण

नीमकाथाना-मुक्त आकाश संस्था द्वारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के लिए शुरू की गई फुटपाथ पाठशाला में संस्था संरक्षक गजेंद्र मोदी की बहन अनिता अग्रवाल ने प्रत्येक बच्चे को एक एक कलर पैकेट, ड्राइंग बुक, पेंसिल, नोटबुक आदि का सभी बच्चों को वितरण किया गया यह वितरण 70 बच्चों को किया गया। अनिता अग्रवाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया और साथ में कहा कि जो बच्चा सर्वश्रेष्ठ अंक लाएगा उसको पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर आकांक्षा, अविष गोयल, अभिषेक अग्रवाल, अंशु अग्रवाल शामिल रहे । प्रियल मोदी आर्य अग्रवाल, अव्यांश अग्रवाल, इनाया गोयल आदि बच्चा पार्टी ने इसमें हिस्सा लिया और अपने हाथों से स्टेशनरी बांटी। संस्था की तरफ से मनीषा सोनी, हैप्पी गुप्ता भी मौजूद रहे। संस्था निदेशक ललित दार्शनिक ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू