Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

त्रिपोलिया शिव मंदिर में महिला भक्तों को बांटी सुहाग सामग्री


अलवर। त्रिपोलिया महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित हुए तीज महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बुधवार को श्री त्रिपोलिया महादेव मंदिर में महिला भक्तों को सुहाग सामग्री का वितरण किया गया।
त्रिपोलिया महादेव मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि तीज की पूर्व संध्या पर महिला भक्तों की ओर से पार्वती माता को अर्पित की गई थी। वह श्रृंगार सामग्री बुुधवार को महिला भक्तों को वितरण की गई। जिसमें महिला भक्तों को कतारबद्ध सुहाग सामग्री दोपहर 12 बजे से 3 तक वितरण की गई। महिलाओं ने सुहाग सामग्री पाकर अपने सुहाग की मंगल कामना की। सुहाग सामग्री को लेकर महिला भक्तों में काफी उत्साह देखा गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू