Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्री त्रिपोलिया महादेव मंदिर के भक्तों ने मनाया तीज महोत्सव, डीजे पर नाचते हुए पहुंची मंदिर

अलवर। त्रिपोलिया महादेव मंदिर में मंगलवार को महिला भक्तों की ओर से तीज का महोत्सव मनाया गया।
मंदिर महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस साल भी तीज के उपलक्ष में सिंजारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला भक्तों द्वारा मां पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित की गई। मंगलवार को महिला भक्तों द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम भार्गव आश्रम देहली दरवाजा बाहर आयोजित किया गया। जहां महिला भक्त एकजुट होकर डीजे पर नाचते हुए शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए त्रिपोलिया महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंच कर मां पार्वती की पूजा अर्चना कर माता को सम्मिलित रूप से श्रृंगार सामग्री अर्पित किया।
महंत ने बताया कि पार्वती मां को अर्पित की गई इस सुहाग सामग्री का वितरण 7 अगस्त बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक त्रिपोलिया महादेव मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर महिला भक्त वैशाली जसोरिया, किरण जादौन, सुशीला गोयल, संगीता, अंजू, विनीता, आशा सहित अनेक भक्त मोजूद थी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू