Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महापौर गुर्जर व आयुक्त सिंह ने शहर में सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण


अलवर। नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर और आयुक्त बजरंग सिंह चौहान ने सोमवार को मानसून सीजन को देखते हुए विभिन्न नालों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करने के लिए शहर का दौरा किया।
इस दौरान निगम महापौर और आयुक्त ने बिजली घर चौराहे और काली मोरी स्थित नाले पर चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। वहीं निगम महापौर घनश्याम गुर्जर और आयुक्त बजरंग सिंह चौहान ने इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर और प्रीत विहार स्थित नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर चल रही जेसीबी से नालों पर किए गए अवैध पटावों को निगम महापौर और आयुक्त की उपस्थिति में तोड़ा गया।
गौरतलब है कि इन नालों पर अवैध पटावों और अतिक्रमण के कारण सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त ने अवैध पटाव बनाने वाले सभी दुकानदारों पर पेनल्टी लगाने के भी निर्देश दिए।
वहीं, नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर और निगम आयुक्त बजरंग सिंह चौहान ने प्रीत विहार स्थित नाले का भी निरीक्षण किया और नाले के भीतर जेसीबी से हो रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नाले को पूरी तरीके से साफ किया जाए। इस दौरान मौके पर कार्यवाहक सफाई निरीक्षक उदय सिंह चौधरी और अंकुर अवस्थी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू