Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एक पेड़ मां के नाम "अभियान के तहत मोहित यादव ने किया पौधारोपण पेड़ लगाने से जहां प्रकृति का संरक्षण होता है, वही हमारी धरती माता का भी संवर्धन होता है - मोहित यादव

बहरोड़। देशभर में चलाये जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भाजपा नेता मोहित यादव ने उप स्वास्थ्य केंद्र सोरवा में पौधारोपण किया। मोहित यादव के साथ काफी संख्या में स्थानीय युवा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाई। मोहित यादव ने स्थानीय कार्यकर्ताओं व आमजनों से पेड़ लगाने के साथ साथ इनकी उचित देखभाल करने की भी अपील की। उनका कहना था कि नए पेड़ लगाने के अलावा, जो पेड़ पहले से मौजूद हैं उनकी देखभाल और उन्हें ना काटने का भी संकल्प लेना आवश्यक है।
सभी ने मिलकर कई तरह के पेड़ लगाए और उनकी पूरी सेवा व सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर मोहित यादव ने कहा कि "पेड़ लगाने से जहाँ प्रकृति का संरक्षण होता है, वहीं हमारी धरती माता का भी संवर्धन होता है। आओ मिलकर प्रकृति की रक्षा हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ें और पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। "मोहित यादव ने विशेष ज़ोर देते हुए कहा कि "प्रत्येक सदस्य एक पेड़ लगाने का मन बना ले और धरती को हराभरा बनाने में जुट जाए।"
स्थानीय लोगों द्वारा मोहित यादव का आत्मिक स्वागत सत्कार किया गया। लोग उनके विचारों व सामाजिक गतिविधियों से काफी प्रभावित नज़र आए। इस अवसर पर संजय मीर मंडल अध्यक्ष, रामनरेश यादव जिला पार्षद, राजपाल प्रधान, राजेश फोजी, अनिल बोहरा, कर्मवीर यादव, देव यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू