Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फैक्टरी कर्मी को वापस ड्यूटी पर लगाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने एग्रीबायोटेक फैक्ट्री प्रबंधन व अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

फैक्टरी कर्मी को वापस ड्यूटी पर लगाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने एग्रीबायोटेक फैक्ट्री प्रबंधन व अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया

शहर के रीको स्थित एग्रीबायोटेक फैक्ट्री में भारतीय मजदूर संघ ने अध्यक्ष के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने एग्रीबायोटेक फैक्ट्री प्रबंधन सहित केन्द्रीय रोजगार एवं श्रम मंत्री, श्रम आयुक्त जयपुर, सहायक श्रम आयुक्त, सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर फैक्ट्री के कर्मचारी कमल कुमावत को वापस ड्यूटी पर लगाने की मांग की है। संघ ने कहा है कि यदि 14 दिवस में मांग का समाधान नहीं हुआ तो 14 दिन बाद अनिश्चितकालीन धरना देने का ज्ञापन दिया।ज्ञापन में संघ ने बताया कि स्थानीय निवासी कमल कुमावत पिछले 15 वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत है व पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपनी सेवायें दे रहा है लेकिन 15 जुलाई 2022 से कमल कुमावत बीमार होने की वजह से फैक्ट्री में उपस्थित नहीं हो सका था।जिसकी सूचना फैक्ट्री प्रबंधन को दे दी गई थी।इस दौरान कमल कुमावत का जयपुर में इलाज चला था।और अब इस समय कमल कुमावत पूर्ण रूप से स्वस्थ है और अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लेकर वापस फैक्ट्री में अपनी ड्यूटी पर लौटना चाहा तो प्रबंधन के द्वारा कमल कुमावत को वापस ड्यूटी पर लेने के लिये कई तरह बहानेबाजी की जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू