Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीट भर्ती परीक्षा 2024 दुबारा करवाने व दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग, युवा कॉंग्रेस ने एसडीएम तारानगर को शिक्षा मंत्री के नाम दिया ज्ञापन

तारानागर

तारानगर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा युवा कोंग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र पूनियाँ के नेतृत्व में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर नीट पेपर निरस्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि नीट परीक्षा 2024 में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। जोकि योग्य, आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब बच्चों के भविष्य के साथ कुठाराघात हुआ है। पिछली बार नीट परीक्षा में केवल 12 अभ्यार्थियों के 720/720 अंक आए थे, जबकि नीट 2024 में 67 अभ्याथियों के 720/720 अंक आए है जो कि बहुत बडे भ्रष्टाचार की ओर संकेत कर रहा है। इसलिए युवा कांग्रेस यह मांग करती है कि नीट परीक्षा 2024 को निरस्त कर अभ्याथियों को उचित समय देकर दुबारा करवायी जायें एवं उक्त प्रकरण में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जावें। साथ ही चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगो पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया जाता है तो युवा कांग्रेस उग्र आन्दोलन करेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी। इस मौके पर जिप सदस्य विमला कालवा, बीडीसी सदस्य मोहरसिंह ज्याणी, विक्रम भालेरी, चंदन डोटासरा, मनोज कस्वां, विकास सैनी, शरीफ लुहार, कुंदन सैनी, विकास धेतरवाल, बुँदे खाँ लुहार, उस्मान मलिक, विनोद पिलानिया सहित युवा कोंग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू