Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली में पानी को लेकर पार्टियों में हुआ ऐसे घमासान , मटके फेंके:आतिशी ने कहा - भाजपा नेता दफ्तरों पर हमले करवा रहे, पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा रहे

दिल्ली में जल संकट के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। छतरपुर जल बोर्ड ऑफिस पर सैकड़ों लोगों ने पथराव और तोड़फोड़ की, जिसमें मटके फेंककर शीशे तोड़ दिए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधुड़ी भाजपा के गुंडों को लेकर आए और जल बोर्ड दफ्तर पर हमला करवाया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता पाइपलाइनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे जल सप्लाई बाधित हो रही है। आतिशी ने पुलिस को वीडियो सबूत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की और पुलिस कमिश्नर से पाइपलाइनों की सुरक्षा की अपील की।

भाजपा ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ 14 जगहों पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज ने जल संकट के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि AAP ने 10 साल में जल बोर्ड को भारी घाटे में ला दिया है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर पाइपलाइनों को तोड़कर षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस पर नजर रखें और संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू