Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

खैरथल। अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उन्होंने जिले में संचालित टैंकर, जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ, संपर्क व स्टेट के लंबित प्रकरणो की समीक्षा कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आगामी मानसून को देखते हुए क्षेत्र में संभावित मौसमी बीमारियों के लिए आवश्यक समुचित चिकित्सा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में सुचारू रूप से विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, विद्युत विभाग, लेबर, जलदाय विभाग सहित अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू