Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फाटक पर काम धीमा, 3 दिन में 36 मीटर सड़क नहीं तोड़ी

खैरथल। शहर की जीवन रेखा मुख्य रेल फाटक संख्या 93 पर रेलवे द्वारा कराए जा रहे सी सी सड़क निर्माण का काम केवल दिन के समय और धीमी गति से होने के कारण आमजन परेशान हैं। सोमवार तक 3 दिन में 36 मीटर लंबी सी सी सडक भी नहीं तोड़ी गई है। इस समस्या को लेकर व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मिला। केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि रेलवे के अधिकारियों से बात कर समस्या का शीघ्र निराकरण करेंगे।
इधर, संयुक्त व्यापार महासंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि इस रेलवे फाटक पर रेलवे की ओर से मुख्य फाटक का काम अगर दिन के साथ साथ रात्रि में भी किया जाए तो यह कार्य जल्दी पूरा हो सकता है। इससे आमजन को राहत मिलेगी।
बता दें कि सड़क निर्माण के लिए मुख्य रेलवे फाटक संख्या 93 आठ जून को दोपहर बंद किया गया जो 16 जून की शाम 7 बजे तक बंद रहेगा। फाटक बंद रहने से अंडरपास में दिनभर यातायात का दबाव रहता है। अंडरपास में सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति हो जाती है। इधर, सेक्शन इंजीनियर इंद्रराज मीणा ने बताया कि ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू