Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, आकाश इंस्टीट्यूट अलवर के 13 विद्यार्थियों का हुआ चयन

अलवर। जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को जारी हुआ। जिसमें अलवर के आकाश इंस्टीट्यूट ने जेईई मेन्स के बाद एडवांस में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजस्थान के रीजनल डॉयरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने बताया कि आकाश इंस्टीट्यूट के 13 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इससे पहले जेईई मैन्स में भी 52 विद्यार्थियों का चयन हुआ था।
एकेडमिक हेड अमित नाराडिया ने प्रेस वार्ता में बताया कि इंस्टीट्यूट के अंशुल चौधरी ने रैंक 887 तथा आयुष अग्रवाल ने रैक 2175 हासिल की तथा दिवान्शु जसावत, यश खाडय़िा ने कैटेगिरी रैंक क्रमश: 484 तथा 1110 हासिल कर अपने आईआईटी जाने का सपना पूरा किया। साथ ही किन्सुक जैन, आयुष अग्रवाल, दीया बंसल, देवयानी मीना, सीमा मीना, राहुल मीना, ईशान बडेरिया, आशुतोष सोगन ने जेईई एडवांस क्वालिफाई किया।
छात्र अंशुल ने बताया कि आकाश की टेस्ट सिरिज और ओवरऑल स्टडी मेटरियल बहुत ही अच्छा है। यहां फैकल्टी बहुत सपोर्टीव है। छात्रों के लिए कहा कि पढाई को कंसिसटेंस रखे और टीचर्स से जितना हो सके डाउट पूछें। अंशुल ने जेईई मैन्स अप्रेल में 99.988 प्रश्नटाईल लाकर अलवर जिले की इतिहास की सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया रैंक 274 हासिल की थी। इस दौरान ब्रांच हेड अमित गुप्ता, नितिन विजय, सौरव सोनी, अंशुमन, अमित नायक आदि मौजूद रहे।

टॉप 100 में आकाश इंस्टीट्यूट के 6 छात्र :
टॉप 100 में से आकाश इंस्टीट्यूट के 6 स्टूडेंट ने ऑल इंडिया रैंक में अपनी जगह बनाई है। जिसमें ऋषि शेखर शुक्ला ने 25 वीं, कृष्णा साई शिशिर ने 67 वीं, अभिषेक जैन ने 78 वीं, हार्दिक अग्रवाल ने 93 वीं, जयपुर ब्रांच से उज्जवल सिंह ने 95 वीं और रचित अग्रवाल ने 98 वीं रैंक अर्जित की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू