Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पंजाब नेशनल बैंक का 130 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न ।बैंक सामाजिक सरोकार व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है - मंडल प्रमुख

पंजाब नेशनल बैंक का 130 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से

अलवर। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपना 130 वा स्थापना दिवस विभिन्न समाजोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाया गया। 12 अप्रैल स्थापना दिवस के दिन सर्वप्रथम बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियो व सेवानिवृत अधिकारियों तथा उनके परिजनों द्वारा अलवर ब्लड बैंक के विपिन शर्मा की टीम के संयोजन में 30 यूनिट रक्तदान किया गया। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं द्वारा भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया। गिरिवर कुमार अग्रवाल मंडल प्रमुख द्वारा स्वयं सबसे पहले रक्तदान कर स्टाफ सदस्यों को इसके लिए प्रेरित किया गया। इसी दिन प्रातः मंडल कार्यालय के सभागार में सभी स्टाफ सदस्य व ग्राहकों द्वारा केक काटकर शुभकामनायें दी गयी व सबको बैंक की कॉरपोरेट फिल्म दिखाई गई। स्टाफ सदस्यों ने बैंक की स्थापना से लेकर 130 वें वर्ष में प्रवेश की सुदीर्घ व सफल यात्रा पर अपने उद्गार व्यक्त किए। इसके पश्चात सामुदायिक भवन के प्रांगण में गिरिवर कुमार अग्रवाल व स्टाफ सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया गया। जितेंद्र बघेल, प्रदीप, आरसेटी निदेशक जे पी मीना, महेंद्र कुमार मीना, अजय सक्सेना, अंजलि करनावट, प्रीति, नवल किशोर मीणा, सतीश जैन इत्यादि अधिकारीगण उपस्थित रहे वह पौधों की नियमित सार संभाल हेतु संकल्प भी लिया। इस अवसर पर बैंक के मंडल प्रमुख गिरवर कुमार अग्रवाल ने कहा कि बैंक सामाजिक सरोकार व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है।

बैंक द्वारा आज ही कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत खैरथल जिले के सीएमओ डॉक्टर आर डी मीना, डेप्युटी सीएमओ अरविंद गेट व डॉक्टर पूरन मल मीना की टीम को जिले के स्वास्थ्य केंद्र हेतु 50 वॉल फैन भेंट किए गए। गिरिवर कुमार अग्रवाल मंडल प्रमुख ने इस अवसर पर कहा कि बैंक सामाजिक सरोकार व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। बैंक की ओर से खेरथल शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक बलराम मीना, खैरथल तिजारा जिले के अग्रणी जिला प्रबन्धक रामजीत सिंह भी उपस्थित रहे। हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा बैंक के सीएसआर नीति के अंतर्गत भेंट किए गए 40 पंखों के लिए सराहना की गई।उक्त सभी कार्यक्रम में जितेंद्र बघेल, सतीश जैन व मुख्य प्रबंधकगण अजय सक्सेना, वरिष्ठ प्रबंधक, गिरीश प्रधान, तुषार विजय, दिनेश वर्मा, विशाल सिंघल, एलडीएम रामजीत मीना, प्रीति सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।अलवर मण्डल के अंतर्गत अलवर व दौसा जिले की कुल 85 शाखाओं व अन्य कार्यालयों में भी इसी प्रकार के आयोजन किए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू