Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने चुनाव प्रभारियों दी नियुक्तियाँ


अलवर। जिला लोकसभा निर्वाचन हेतु अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की ओर से विजय डाटा को प्रभारी एवं एस. के. तिजारावाला को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।
अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान की प्रदेश ईकाई के प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एन. के. गुप्ता एवं प्रदेश महामन्त्री गोपाल गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष सी.पी. जोशी को पत्र भेजकर अर्न्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के सम्बन्ध में आगामी लोकसभा के आम चुनाव 2024 में वैश्य समाज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी के तहत शत-प्रतिशत मतदान के लिये मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु प्रभारी-सहप्रभारी की नियुक्तियां करते हुये पत्र लिखा।
अलवर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव के पक्ष में वैश्य समाज के वोट दिलाने हेतु प्रसिद्ध उधोगपति विजय डाटा, विजय सोल्वेक्स लि० के मैनेजिंग डायरेक्टर को जिला प्रभारी एवं स्वामी रामदेव के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला को सहप्रभारी नियुक्त किया है।
प्रभारी एवं सहप्रभारी जिले के निर्वाचन क्षेत्रों की सभी तहसीलों का दौरा कर वैश्य समाज को बीजेपी प्रत्याशी भुपेन्द्र यादव को विजय दिलाने हेतु समाज के शत-प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू