Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को जीताने का कर्तव्य निर्वहन करें -  रिंकी वर्मा

अलवर। भाजपा युवा नेत्री रिंकी वर्मा ने अपने कार्यालय सूर्य नगर में मीटिंग कर भाजपा उम्मीदवार अलवर ग्रामीण विधानसभा से जयराम जाटव को कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन किया सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे रिंकी वर्मा ने कहा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से भाजपा विजयी होगी। उन्होंने कहा टिकट मांगने का सभी कार्यकर्ताओं का हक है। टिकट मिलने के साथ सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को जीताने का कर्तव्य निर्वहन करें। गुरुवार को रिंकी वर्मा कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी जय राम जाटव, प्रवासी विधायक अजय त्यागी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शिवचरण शर्मा ,विष्णु शर्मा ,हितेंद्र प्रधान, घनश्याम खेड़ापति, राजेंद्र यादव, अभय सिंह यादव, सभी मंडल अध्यक्ष सग़ीर अहमद विजय कुमार जाटव , बाबू लाल प्रजापति, मुकेश जाटव अध्यक्ष रिंकी वर्मा के समर्थक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जहां सभी ने संकल्प लिया है कि इस बार भाजपा सरकार पूर्व विधायक जयराम जाटव ने कहा भारतीय जनता पार्टी बड़ा कुनबा है। जो सभी एकजुट है। एक साथ हैं। अलवर ग्रामीण में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य समर्थक भी उन्हें भरपूर सहयोग और साथ दे रहे हैं। इसी से कमल का फूल खिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू