Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टिक्कल ग्रुप लाया बच्चों के चेहरे पर मुस्कान 70 बच्चों को वितरित किए गर्म कोट

टिक्कल ग्रुप लाया बच्चों के चेहरे पर मुस्कान 70 बच्चों को वितरित किए गर्म कोट


----
नीमकाथाना -टिक्कल ग्रुप की तरफ से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सहायतार्थ चलाई जा रही स्वेटर वितरण की मुहिम के चौथे चरण में मांग के आधार पर मार्गदर्शक मंडल द्वारा चयनित कस्बे के डाबर में स्थित बंजारा बस्ती में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के सभी बालक बालिकाओं को सर्दियों के कोर्ट वितरित किए गए। कार्यक्रम मार्गदर्शक नेमीचंद वर्मा, रघुवीर सिंह तंवर एवं रजनीश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। ग्रुप के संचालक नन्जू कुमार महरानिया ने बताया कि ग्रुप समय-समय पर अपनी कर्म स्थली बंजारा बस्ती में शिक्षण सामग्री स्वेटर जूते या अन्य सामग्रियां वितरित करता रहता है। ग्रुप का उद्देश्य सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की हर बाधा को दूर करना है ताकि उनकी शिक्षा सुचारू रूप से जारी रह सके और वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सके। स्वेटर पाने के बाद सभी बच्चों के चेहरे खिलखिलाने लगे। बस्ती के लोगों ने टिक्कल ग्रुप की कार्यशैली और इस नेक पहल का तहेदिल से आभार प्रकट किया। इस शुभ अवसर पर दीपेंद्र कुमार शर्मा ,सुनील छेडवाल, विक्की, निरमा महरानिया ,सुनील दयाल ,शंकर बंजारा, रामनिवास गुर्जर, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, पंकज मित्तल ,नवनीत वर्मा सहित ग्रुप के सभी सदस्य एवं बस्ती के लोग शामिल हुए। सभी बच्चों ने एक साथ टिक्कल ग्रुप को थैंक यू कहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू