Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

तुलसी आस्था औषधि श्रद्धा

तुलसी आस्था औषधि श्रद्धा

मदद फाउंडेशन के तुलसी पूजन की विजेता रही ज्योति किशोर अंतिम और कविता

सीकर। भारतीय संस्कृति को बड़ावा देने के उद्देश्य से तीन साल से मदद फाउंडेशन की महिला विंग द्वारा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन और वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है । फाउंडेशन के महिला विंग से साधना सेठी ने बताया की इस आयोजन में राजस्थान की काफी महिलाए भाग लेती है जिसकी फोटो और वीडियो वो हमारे साथ शेयर करती है। महिलाओ में हर वर्ष इस में उत्साह रहता है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में सीकर जिले से ज्योति तनवानी प्रथम स्थान पर रही जिन्होने बहुत ही सुंदर प्रकार से तुलसी का महत्व और पूजन किया। दूसरे स्थान पर डीडवाना से किशोर कंवर रहे जिन्होने अपने घर से पूजन करते हुए वीडियो भेजा। सांत्वना पुरस्कार जयपुर की अंतिम राठौड़ और सीकर से कविता चौधरी को दिया गया। कविता ने बताया की तुलसी आस्था औषधि और संस्कृति सबका प्रतिक है।
संस्था के एडमिन गणपत सिंह गांवड़ी ने कहा हमारा महिला ग्रुप समय समय पर संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए ऐसे आयोजन करता रहता है जिस ने महिलाओ को भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बनी रहे। हिंदू धर्म में तुलसी पूजन की परंपरा पौराणिक काल से चली आ रही है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से भारत में 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाने की परंपरा चलन में आई है। इसी उपयोगिता को ध्यान में रखकर ये आयोजन हर वर्ष किया जाता है ।जिस में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है देश भर की महिलाए इस में भाग लेती है । 1 जनवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाता है। एडमिन पैनल द्वारा सभी विजेता मातृशक्तियों को बधाई दी गई ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू