Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने किया चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण

सीकर । जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल सिंह ने बुधवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गणेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूदोली और भगोठ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत की जांचों व उपकरणों की स्थिति, संस्थानों की साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चो के टीकाकरण, परिवार कल्याण और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही संभावित टीबी रोगियों की समय पर जांच करने के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग