Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मानसिक विक्षिप्त महिला को किया रेस्क्यू, आश्रम में कराया भर्ती

मानसिक विक्षिप्त महिला को किया रेस्क्यू, आश्रम में कराया भर्ती

नीमकाथाना पाटन,(निंस)। नीमकाथाना बस स्टैंड पर लावारिस अवस्था में घूम रही एक विक्षिप्त महिला को विमल भारद्वाज की सूचना पर ज्ञानचंद मोदी अपना घर आश्रम नीमकाथाना की टीम ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया। महिला से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वो कुछ बोलने की स्तिथि में नहीं है। नीमकाथाना में महिला आश्रम ना होने की वजह से रेस्क्यू के बाद महिला को अपना घर आश्रम अलवर में भर्ती करवाया गया। महिला को आश्रम में सेवा व उपचार दिया जा रहा है। रेस्क्यू कार्यकारिणी सदस्य एवं मानवाधिकार सुरक्षा संगठन - भारत के नीमकाथाना तहसील महासचिव गजेंद्र मोदी, जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह आसट, कार्यालय प्रभारी आराम सिंह, चंद्रप्रकाश व पुलिसकर्मी ललिता सैनी द्वारा किया गया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग