Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीएलसी की गौरव यात्रा का पहला एपिसोड खेजरोली से

सीएलसी की गौरव यात्रा का पहला एपिसोड खेजरोली से

सीकर। सीएलसी द्वारा नीट एवं जेईई 2023 में चयनित सीएलसीयंस की कामयाबी के उपलक्ष में गौरव यात्रा की मुहिम शुरू की गई है। "गौरव गांव की गौरव यात्रा" के प्रथम एपिसोड की जयपुर के खेजरोली गांव से शुरुआत की गई। विस्तृत जानकारी देते हुए सीएलसी निदेशक इंजीनियर श्रवण चौधरी ने बताया की गौरव यात्रा का शुभारंभ खेजरोली गांव से किया गया जहां एक ही वर्ष में एक गांव से नीट-2023 में 6 भावी डॉक्टर्स देकर सीएलसी ने अपना कामयाबी का परचम लहराया। चौधरी ने बताया की देवराज यादव ने नीट- 2023 में 720 में से 700 अंक प्राप्त करते ऑल इंडिया लेवल पर 329वीं रैंक प्राप्त की। देवराज के साथ ही 5 और नौनिहालो ने अपनी मेहनत से खेजरोली गांव को गौरत्व प्रदान किया जिनमे नेहा यादव (671/720), सुनील बाजिया(640/720),अर्पित चौधरी (635/720), श्री राम पूनिया (620/720), राहुल यादव (612/720) शामिल है। इस अवसर पर चयनित छात्रों तथा उनके अभिभावको ने इस सफलता का श्रेय सीएलसी संस्थान को देते हुए कहा की सीएलसी की वजह से आज खेजरोली गांव को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है इसके लिए समस्त ग्रामवासी सीएलसी परिवार के आभारी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग