Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दो ट्रकों की भिडंत में चार घायल 

दो ट्रकों की भिडंत में चार घायल 


फतेहपुर.कस्बें से पांच किमी दूर चुरू=सालासर हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह दो ट्रकों की आमने की भिडंत में चार लोग घायल हो गये,जिनमे से तीन की स्थिति गंभीर होंने से सीकर रैफर कर दिया गया ।एक ट्रक का केबिन बुरी तरह से पिचक जाने से पुलिस ने आमजन के सहयोग से एक घंटें की मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला।दोनो ट्रको की भिडंत से हाईवे पर जाम लग गया,पुलिस ने तीन क्रेनो की मदद से ट्रको को हटाकर यातायात को सुचारू किया ।शहर कोतवाल गुर भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि एक ट्रक सालासर से फतेहपुर की तरफ आ रहा था और दूसरा ट्रक फतेहपुर से सालासर की तरफ जा रहा था कि नायरा पेट्रोल पंप के पास दोनों में आमने सामने की भिडंत हो गई ।दुर्धटना में कैलाश,मानकचंद, और बलराज को राजकीय उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर कर दिया गया ।
नोट फोटो फतेहपुर.दो ट्रको की आमने सामने की भिडंत

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग