Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दक्ष ने जीता पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक

दक्ष ने जीता पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक

श्रीमाधोपुर
कस्बे के निकटवर्ती ग्राम मऊ निवासी दक्ष शेखावत ने पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया है।
ग्रामवासी राकेश शर्मा ने बताया की मऊ के दक्ष शेखावत पुत्र राजपाल सिंह शेखावत ने (रॉ) पॉवर लिफ्टिंग के तत्वाधान में आयोजित नेशनल इंडिया पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 दिनांक 26-27 दिसंबर को पंजाब के आलिव गार्डन जी.टी. रोड, जाडियाला गुरु (पंजाब) में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 102.5 किलोग्राम पॉवर लिफ्टिंग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
दक्ष के नेशनल लेवल पर कांस्य पदक जीतने पर ग्रामवासी ताऊ मोहन सिंह शेखावत, पिताजी राजपाल सिंह, ग्रामवासी विनोद शर्मा, रतन चुलेट, भगवान सिंह, सांवर मल शर्मा, गजराज सिंह, किशन सिंह, नरपाल सिंह, सूर्यपाल, भंवर सिंह, नागर तिवाड़ी, गिरधारी चुलेट, राकेश शर्मा, विजेश जांगिड़, भगत सिंह आदि ने ने खुशी व्यक्त की व दक्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू