Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

किशोरपुरा में उपखण्ड अधिकारी ने नरेगा कार्य का किया औचक निरीक्षण

किशोरपुरा में उपखण्ड अधिकारी ने नरेगा कार्य का किया औचक निरीक्षण

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया

अजीतगढ़ पंचायत समिति के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत ग्राम किशोरपुरा में चल रहे नरेगा कार्य का मंगलवार को श्रीमाधोपुर उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने औचक निरीक्षण किया।उपखण्ड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने विकास अधिकारी पंचायत समिति अजीतगढ़ को नरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों के लिये पीने के पानी, प्राथमिक उपचार किट, महिला श्रमिकों के छोटे बच्चों हेतु उचित व्यवस्था इत्यादि करने तथा कार्य की माप उचित तरीके से कर तकनीकी कर्मचारी से सत्यापन करवाने एवं श्रमिकों को कार्य मे उपयोग होने वाले संसाधन आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाने के सम्बंध में निर्देश प्रदान किये।निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद श्रमिकों से उपखण्ड अधिकारी ने बातचीत की।श्रमिकों ने उपखण्ड अधिकारी को अवगत कराया कि हमें कोई परेशानी नहीं है।निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर उपखण्ड अधिकारी ने कार्य सन्तोषजनक पाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू