Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतिनाथ जी महाराज को सर्व समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रतिनाथ जी महाराज को सर्व समाज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीकर। शेखावाटी के प्रसिद्ध तपस्वी संत रतिनाथ जी महाराज के देवलोकगमन के बाद सोमवार को सीकर के जाट बाजार में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर महाराज श्री के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा का आयोजन सर्व समाज की ओर से हुआ।
दोपहर सवा बारह बजे शुरू हुई श्रद्धांजलि सभा में पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद प्रस्ताव रखा कि लक्ष्मणगढ़ की राजकीय महाविद्यालय का नाम संत रतिनाथ राजकीय महाविद्यालय के नाम से हो। इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुये लोहार्गल धाम के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य महाराज ने कहा कि बउधाम में रतिनाथा जी द्वारा बनायी गयी विशाल गौशाला में एक हजार के करीब गाये और नंदी हैं। इनके प्रति महाराज श्री का स्नेह इतना अधिक था कि आज वे सब मायूस है, इनमें से कइयों की आंखों से तो अश्रुधारा बह रही हैं।
श्रद्धांजलि सभा में एम.के. मेमोरियल के निदेशक इंजीनियर मनीषा ढाका ने कहा कि दिवंगत हुये रतिनाथ जी महाराज का सीकर पर विशेष प्यार रहता था। शैक्षणिक क्षेत्र की संस्थाओं में भी उनका खूब आना जाना रहता था। उनके भजनों के बोल आज भी कानों में सुनाई देते हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा, रमा शेखावत बेरी, सोहन कंवर, पुष्पा कंवर, राज शर्मा, समाजसेवी भंवरलाल जांगिड़, गणेश मंदिर के पुजारी तारारचंद शर्मा, डॉ. रामदेव चौधरी, जयप्रकाश ऋषिका, दिनेश जाखड़, देवकीनंदन पारीक, नरेद्र सोलंकी, पत्रकार महावीर पुरोहित, गणपतराम मावलिया, मदनप्रकाश मावलिया, दीपक सोनी, अजय सोनी, राजकुमार भास्कर सहित सर्वसमाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू