Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फुटाला नोजा शक्ति पीठ परिसर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर की बैठक हुई आयोजित सामाजिक संगठनों के लिए अनेकता में एकता को बनाए रखना ही समाज हित में - दिनेश गोविंद

फुटाला नोजा शक्ति पीठ परिसर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर की बैठक हुई आयोजित  सामाजिक संगठनों के लिए अनेकता में एकता को बनाए रखना ही समाज हित में - दिनेश गोविंद

अजीतगढ़

मूंडरू के समीपवर्ती गांव फुटाला की नोजा शक्ति पीठ पर रविवार को दोपहर एक बजे राजस्थान ब्राह्मण महासभा श्रीमाधोपुर इकाई ने विप्र फाऊंडेशन द्वारा निकाली जा रही परशुराम यात्रा के संदर्भ में तहसील अध्यक्ष डाक्टर विजय जोशी की अध्यक्षता एवं पूर्व प्रधान मक्खन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आवश्यक बैठक आयोजित की ।
बैठक में 3 जनवरी 2023 को सीकर के परशुराम पार्क में यात्रा के पहुंचने पर श्रीमाधोपुर क्षैत्र के विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक एकता के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वागत किए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई।मुख्य वक्ता महासभा के जिला महामंत्री दिनेश गोविंद शर्मा ने विभिन्न ब्राह्मण संगठनों से अपील करते हुए कहा कि सभी के लिए अनेकता में एकता बनाए रखना ही समाज हित में है। अपने अपने स्तर पर सकारात्मक सोच से समाज को मजबूत करने की ओर कार्य करते रहना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने परशुराम यात्रा के स्वागत में पहुंचने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्रीमाधोपुर ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा, अजीतगढ़ ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी वैद्य कैलाश चंद्र शर्मा,वैद्य वेदनिधि शर्मा , कुंज बिहारी जोशी,प्रवक्ता विमल इंदौरिया,महावीर महर्षि,मालीराम बोहरा,शंकर लाल शर्मा, नाथू लाल पटेल ,माधो बिहारी जोशी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू