Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरजनपुरा स्थित भैरूजी महाराज मन्दिर में पौषबड़ा का हुआ आयोजन

हरजनपुरा स्थित भैरूजी महाराज मन्दिर में पौषबड़ा का हुआ आयोजन

कांवट-कस्बे के निकटवर्ती गांव हरजनपुरा में स्थित भैरूजी महाराज के मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया।पौष बड़ा महोत्सव के आयोजन से जुड़े दशरथ कुमार जोशी ने बताया कि दोपहर एक बजे भैरूजी महाराज को पोषबड़ा व प्रसाद का भोग लगाया गया।दोपहर से ही देर रात तक सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं को पौषबड़ा प्रसाद वितरण किया गया।दशरथ शर्मा ने बताया कि कांवट ग्राम जनता के सहयोग से हरजनपुरा स्थित भैरूजी महाराज के मंदिर में पोषबड़ा महोत्सव का आयोजन करवाया गया हैं।आयोजन के दौरान कांवट के स्थानीय कलाकारों द्वारा मन्दिर में भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी।इस अवसर पर महेश सोनी,कृष्णदत्त पुजारी,दिनेश कुमार मिश्रा,अशोक भांजा,बाबूलाल सैनी,सत्यनारायण सैन,महेंद्र सैन, शंकरलाल बावलिया,राजेश बंसल,अशोक बंसल,बी पी जोशी,विनोद टेलर,शंकरलाल मिश्रा,मुकेश सैन, महेश काव्यपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू