Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लियो क्लब सीकर ने क्रिसमस पर्व पर उपहार बॉंटे ।

लियो क्लब सीकर ने क्रिसमस पर्व पर उपहार बॉंटे ।

सीकर। लियो क्लब सीकर ने क्रिसमस पर्व दिव्य ज्योति दृष्टिहीन विद्यालय के बच्चों के साथ मनाया।क्लब अध्यक्ष लियो रोहन अग्रवाल ने बताया लियो क्लब मेंबर लियो मनोज नाथानी ने सांता क्लॉस बन कर अपने अनोखे अंदाज़ में बच्चों को लुभाया।बच्चों में क्रिसमस गिफ्ट्स के तौर पर फ्रूट्स,चिप्स,कुरकुरे,चॉकलेट व उपहार बांटे गए। साथ ही लियो विकास कुमावत ने बताया कि क्लब द्वारा समाज हित में ऐसी गतिविधियां निरंतर की जा रही है और आगे भी की जाएगी साथ ही उन्होंने ईसा मसीह का जीवन परिचय तथा उनसे जुड़ी कई रोचक जानकारियां दी।इस दौरान कार्यक्रम में दृष्टिहीन विद्यालय से निर्मला जी शेखावत,क्लब कोषाध्यक्ष लियो रितिका गोयल, लियो जितेन्द्र खेतान,लियो सारिका कुमावत, लियो दीपांशु मित्तल आदि सदस्य मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू