Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डॉ भड़िया ने जरुरतमंद के लिए 42वीं बार किया रक्तदान

डॉ भड़िया ने जरुरतमंद के लिए 42वीं बार किया रक्तदान

सीकर। सीकर के युवा स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में अपने अहम भूमिका अदा कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर ही रहे है तथा पेसेंट के जरूरत पर भी तुरंत ही रक्तदान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं l
नेहरू युवा संस्थान सचिव एवं सुधीर महरिया स्मृति संस्थान निदेशक रक्त मोटीवेटर बी एल मील ने बताया कि चूरू जिले के रतनगढ़ निवासी सात वर्षीय बालक गौरव जो कि पायोनियर हॉस्पिटल मे भर्ती है कि प्लेटलेट काफी कम होने पर इमरजेसी में तुरंत प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर परिजनों द्वारा व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण नियमित रक्तदाता एवं मोटीवेटर बी एल मील व से मुकेश सैनी हर्ष, संजय तिवाड़ी से संपर्क किया तथा राजस्थान ब्लड डोनर वाट्सअप ग्रुप में डिमांड डालने पर चूड़ीमियान निवासी व श्री कल्याण महिला महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ कमल भड़िया ने मित्तल हॉस्पिटल एवम् ब्लड बैंक पहुंच कर 42वीं बार रक्तदान कर मानवता की एक मिसाल पेश की है l

इस पुनीत कार्य हेतु पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, एसएमएस ब्लड बैंक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ महावीर सैनी, रतन लाल सैनी,श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर कैलाश चंद्र जाट, डॉ अंकिता रणवां, डॉ सीमा शर्मा, डॉ कविता चौधरी, टेक्निकल सुपरवाइजर सतेन्द्र कुड़ी, वी के जैन ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ वी के जैन, टेक्निकल सुपरवाइजर मो.असलम , सुनील माथुर, मुकेश गुर्जर, मो. आदिल, मित्तल ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सुरेंद्र सिंह, शंकर सैनी, टेक्निकल सुपरवाइजर संजय तिवाड़ी, गेटवेल ब्लड बैंक टेक्निकल सुपरवाइजर मोहसिन नारू,रक्त मोटीवेटर राकेश पंवार, मील मोटर्स सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष मील, नियमित रक्तदाता महेंद्र काजला, उमेश शर्मा, अनिल कस्वाँ, सन्नी शिवसिंहपुरा,सुनील सैनी घोराणा, रामलखन सैनी, रक्तदाता महेंद्र डूडी, रामनिवास भामू, ताराचंद सेवदा, परमेंद्र सिंह, विजेंद्र काजला, हरिराम मील ने प्रशंसा करते हुए मानवता के लिए अच्छी पहल एवं प्रशंसनीय कदम बताया l

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू