Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल भी बना रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव,10 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। आज शनिवार के दिन प्रदेश के श्रीगंगानगर और जैसलमेर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग जयपुर द्वारा जारी की रिपोर्ट के अनुसार कल 15 नवंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

KAL KA MAUSAM
KAL KA MAUSAM

Rain Alert Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में कल भी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान विभाग जयपुर द्वारा जारी की रिपोर्ट के अनुसार कल 15 नवंबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल रविवार को श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, सीकर और नागौर सहित 10 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राजस्थान प्रदेश में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण कई जिलों में शीत लहर चलने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार 16 नवंबर को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

प्रदेश के दो जिलों में आज कोई बारिश

राजस्थान प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। आज शनिवार के दिन प्रदेश के श्रीगंगानगर और जैसलमेर जिले में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बारिश हुई। मौसम में बदलाव के बाद माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और फलोदी जिले में बादल छाए रहे और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चली। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कल 15 नवंबर को बारिश होने और 16 नवंबर को तापमान में गिरावट आने की चेतावनी जारी की है।

श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ सहित राजस्थान में सर्दी का कर देखना हुआ शुरू

श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़ सहित राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में अब सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। मैदानी इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट के साथ रातें भी ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह की शुरुआत से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कम होने के बाद जिले में सर्दी का असर और तेज होने की संभावना है। जयपुर मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 16 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद राजस्थान प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं के प्रवेश से कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

Kal Ka Mausam: राजस्थान में कल भी बना रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव,10 जिलों में बारिश का अलर्ट

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट