Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मोहित और मनल ने मोह लिया मन, पाकिस्तान की झोली से भारत ने छीना अंडर-19 एशिया कप

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में सांस रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने आज पाकिस्तान को हार का मजा चखाया। आज भारत की जीत के हीरो मोहित और मनल रहे। पाकिस्तान अंडर-19 टीम द्वारा फाइनल मुकाबले में आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 338 रन का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 339 रन बनाकर एक विकेट से यह मैच जीत लिया।

Under-19 Asia Cup Final
Under-19 Asia Cup Final

Under-19 Asia Cup Final: ओमान में चल रहे अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में सांस रोक देने वाले मुकाबले में भारत ने आज पाकिस्तान को हार का मजा चखाया। आज भारत की जीत के हीरो मोहित और मनल रहे। पाकिस्तान अंडर-19 टीम द्वारा फाइनल मुकाबले में आज टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 338 रन का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 339 रन बनाकर एक विकेट से यह मैच जीत लिया। मोहित ने इस मैच में शानदार 49 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 80 रनों की शानदार अर्धशतकीय और मनल चौहान ने 47 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया और बाकी का काम मोहित ने कर दिया। आर्यवीर सहवाग ने 58 रन बनाए।

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान खान ने लगाया एकमात्र शतक

ओमान में हुए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आज पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज उस्मान खान ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस मुकाबले में उस्मान खान एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने शतकीय पारी खेली। उस्मान ने 111 गेंद में 107 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। उस्मान के अलावा पाकिस्तानी बल्लेबाज़ अब्दुल कादिर ने 80 रनों और फरहान यूसुफ ने 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को 337 रन तक पहुंचा दिया था। लेकिन भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज मोहित उल्वा ने 49 रनों की नाबाद पारी के साथ पाकिस्तान की झोली से अंडर-19 एशिया कप फाइनल मुकाबला छीनकर उस्मान की पारी पर पानी फेर दिया।

आर्यवीर बने अंडर-19 एशिया कप मे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारती अंडर-19 टीम के ओपनर बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंडर-19 एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब अपने नाम किया। आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में चार बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। आज आर्यवीर ने 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कुल 361 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर पहुंच गए। इस लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान 345 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अंडर-19 एशिया कप फाइनल मुकाबले में आर्यवीर ने पारी के दौरान 9 चौके लगाए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट