Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

26 वर्षों से लगातार ऐश्वर्या की खूबसूरती बयां को कर रहा है यह सदाबहार गाना, दो दशकों से बना हुआ है सुपरहिट

ढाई अक्षर प्रेम के फिल्म का यह गाना मेरा माही बड़ा सोणा है... यह गाना अपने विशेष फिल्मांकन के साथ-साथ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी के साथ बहुत ही पसंद किया गया। जब अभिनेत्री ऐश्वर्या पर यह गाना फिल्माया गया उनकी उम्र महज 26 साल रहीं। यह सदाबहार गाना 26 वर्षों से लगातार ऐश्वर्या की खूबसूरती बयां को कर रहा है.

Old Superhit Hindi Song
Old Superhit Hindi Song

Old Superhit Hindi Song: हिंदी फिल्मों ने एक से बढ़कर एक ऐसे गाने दिए हैं, जो हमेशा ही लोगों के दिलों पर छाए रहते हैं। कुछ गीत ऐसे हैं, जो कितना ही समय बीत जाए, वे हमेशा ताजा रहते हैं। जब भी इन गीतों को सुनते हैं, उसी ताजगी का आभास होता है, जो उस गाने के रिलीज होने के समय हुआ था। ऐसा ही एक गाना है वर्ष 2000 में आई फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के से।

ढाई अक्षर प्रेम के फिल्म का यह गाना मेरा माही बड़ा सोणा है... यह गाना अपने विशेष फिल्मांकन के साथ-साथ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी के साथ बहुत ही पसंद किया गया। जब अभिनेत्री ऐश्वर्या पर यह गाना फिल्माया गया उनकी उम्र महज 26 साल रहीं। यह सदाबहार गाना 26 वर्षों से लगातार ऐश्वर्या की खूबसूरती बयां को कर रहा है.

इस गाने के बोल के साथ-साथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की कॉस्ट्यूम भी काफी पसंद की गई। क्योंकि जिस प्रकार से उनका पारंपरिक श्रृंगार किया गया, वह इस पूरे गीत को काफी आकर्षक बना देता है। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के लिए अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी, जिससे यह गीत काफी जीवंत हो गया।

ढाई अक्षर प्रेम के फिल्मी के इस गीत मेरा माही बड़ा सोणा है.. में ऐश्वर्या राय बहुत अधिक खूबसूरत अंदाज में दिखीं। इस गाने में उन्होंने साड़ी के साथ विशेष गहने जैसे मांग टीका और पारंपरिक श्रृंगार भी पहना है। इसके अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ उनका यह गीत सुपर हिट हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट