Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आर्यवीर पाकिस्तानी बल्लेबाज को पीछे छोड़ बने टॉपर, अंडर-19 एशिया कप मे सबसे अधिक रन बनाने का खिताब किया अपने नाम

आज के मैच में आर्यवीर की बल्लेबाजी से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान खान 345 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर थे। वहीं आज आर्यवीर 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कुल 361 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान 345 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

IND-PAK Under-19 Asia Cup Final
IND-PAK Under-19 Asia Cup Final

IND-PAK Under-19 Asia Cup Final live: आर्यवीर सहवाग ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए अंडर-19 एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का खिताब पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान खान को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम कर लिया है। आर्यवीर सहवाग ने इस टूर्नामेंट में चार बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। बता दें कि आज के मैच में आर्यवीर की बल्लेबाजी से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान खान 345 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर थे। वहीं आज आर्यवीर 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कुल 361 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान 345 रनों के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

आर्यवीर ने फाइनल मुकाबले में 58 रनों की पारी में लगाए 9 चौके

आर्यवीर सहवाग ने आज अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 58 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में अपनी पारी के दौरान आर्यवीर ने 9 चौके लगाए। आर्यवीर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत को आज अंडर-19 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत मिली। गौरतलब है कि इससे पहले यूएई के खिलाफ हुए अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में आर्यवीर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 160 रन की पारी खेली थी। वहीं टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर विराजमान पाकिस्तान के बल्लेबाज उस्मान खान ने आज भारत के साथ हुए फाइनल मुकाबले में 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।

भारत को जीत के लिए मिला 338 रन का लक्ष्य

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत को आज पाकिस्तान ने जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है। पाकिस्तानी बल्लेबाज उस्मान खान ने आज अपनी टीम के लिए 111 गेंदों में 107 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 337 रन तक पहुंचाया। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 338 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज आर्य वीर सहवाग ने 58 रनों की पारी खेल कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाकर यह मुकाबला जीत लिया। भारतीय बल्लेबाज मनल चौहान (47) और मोहित उल्वा (49) की तुफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने अंडर 19 एशिया कप पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर अपने नाम कर लिया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट