Indian Railway: उत्तर पश्चिम रेलवे की 2 ट्रेन तकनीकी कार्य के चलते 14 नवंबर और 21 नवंबर को रेगुलेट रहेंगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दक्षिण रेलवे के तिरुच्चिरापल्ली मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की दो रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। तकनीकी कार्य के चलते फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम ट्रेन और भगत की कोठी-मन्नारगुडी ट्रेन मार्ग में निर्धारित समय के लिए रेगुलेट की जाएंगी।
रेलवे द्वारा 14 नवंबर को फिरोजपुर कैंट से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम ट्रेन को दक्षिण रेलवे पर 2 घंटे 30 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। इसके अलावा 21 नवंबर को जोधपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22673, भगत की कोठी-मन्नारगुडी ट्रेन दक्षिण रेलवे पर 3 घंटे रेगुलेट रहेगी।
उधना-खातीपुरा चलेगी एक तरफा स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उधना से जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन एक तरफा रूप से चलाई जाएगी। रेलवे द्वारा शुरू की गई गाड़ी संख्या 09019 उधना से शनिवार को 16.05 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 11.30 बजे जयपुर के खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि एक तरफा स्पेशल ट्रेन राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशन सहित भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर और नीमच में ठहराव करेगी।


