Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उप निरीक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन तिथि हुई जारी, 21 को होंगे अधूरे दस्तावेज जमा

राजस्थान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती-2021 के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के 6 अप्रैल 2022 के परिणाम में शामिल तीन गुना अभ्यर्थियों को 16 से 20 नवंबर तक रोल नंबर के अनुसार बुलाया है।

RAJASTHAN STAFF SELECTION BOARD
RAJASTHAN STAFF SELECTION BOARD

Rajasthan Roadways Bharti: राजस्थान परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती-2021 के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के 6 अप्रैल 2022 के परिणाम में शामिल तीन गुना अभ्यर्थियों को 16 से 20 नवंबर तक रोल नंबर के अनुसार बुलाया है। गैर अनुसूचित क्षेत्र में 16 नवंबर की रोल नंबर 402038-401569, 17 को 401571-603253, 18 और 20 को 406674-408422 तक सत्यापन होगा। वहीं अनुसूचित क्षेत्र में क्रमशः 400001-401597, 401731-403089, 403118-404870, 404889 406756 और 406963-408418 तक के अभ्यर्थी आएंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज सहित आवेदन-सह-परिनिरीक्षा फॉर्म की दो प्रतियां, दो फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक, आयु, जाति, मूल निवास, चरित्र, डिप्लोमा, चरित्र प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, खेल और अनुभव प्रमाण पत्र लाने होंगे। इस भर्ती के लिए तीन वर्षीय मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल का 1 वर्षीय अनुभव प्रमाण पत्र जरुरी रहेगा। राज्य कर्मचारी बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन सत्यापन के लिए बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का किराया या भत्ता नहीं दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा अधूरे दस्तावेजों के लिए 21 नवंबर की तारीख आरक्षित की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट