Haryana News: हरियाणा प्रदेश के रोहतक शहर में नए बस स्टैंड के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा स्थापित करने हेतु जगह चिह्नित कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और उनका व्यक्तित्व अब रोहतक शहरवासियों, खासकर युवाओं को रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। रोहतक शहर के नए बस स्टैंड के पास अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
हालांकि, नगर निगम ने अभी तक इसके लिए कोई स्थायी जगह चिह्नित नहीं की है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर नए बस स्टैंड के नजदीक का स्थान प्रस्तावित किया गया है। सत्येंद्र दुहन, कमिश्नर, नगर निगम रोहतक ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब 11 महीने बाद अब नगर प्रतिमा के लिए नए बस स्टैंड के पास प्रस्तावित जगह तय की गई है। जगह बदली भी जा सकती है। ।
निगम ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की कवायद तेज कर दी है। इस पूरी परियोजना पर निगम की ओर से 66.17 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि 25 दिसंबर 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा रोहतक शहर में इस प्रतिमा को स्थापित करने की घोषणा की गई थी।


