Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहतक PGI में प्रदेश का सबसे बड़ा हाईटेक मेडिकल कॉम्प्लेक्स, 155 करोड़ की लागत से होगा तैयार

रोहतक पीजीआईएमएस में 155 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स तैयार होगा। इसमें 6 मंजिला नया प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स में 599 बेड की व्यवस्था होगी। इस प्राइवेट वार्ड परिसर का निमार्ण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। परियोजना के तहत पहले चरण में सिविल वर्क के लिए करीब 100 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 92.70 का टेंडर 25 नवंबर को ओपन किया जाएगा।

NEW PRIVATE WARD ROHTAK PGI
NEW PRIVATE WARD ROHTAK PGI

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के रोहतक पीजीआईएमएस में 155 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश का सबसे बड़ा प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स तैयार होगा। इसमें 6 मंजिला नया प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स में 599 बेड की व्यवस्था होगी। इस प्राइवेट वार्ड परिसर का निमार्ण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। परियोजना के तहत पहले चरण में सिविल वर्क के लिए करीब 100 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 92.70 का टेंडर 25 नवंबर को ओपन किया जाएगा।

सिविल वर्क पूर्ण होने के बाद शुरू किया जाएगा दूसरा चरण

हरियाणा प्रदेश की रोहतक पीजीआई में बनने जा रहे सबसे बड़े प्राइवेट वार्ड का सिविल वर्क का कार्य पूरा होने के करीब पहुंचने पर बिजली, लिफ्ट और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए करीब 55 करोड़ रुपए का दूसरा टेंडर जारी किया जाएग, ताकि तय समय सीमा के अंदर निमार्ण कार्य पूरा किया जा सके। प्रदेश के सबसे बड़े प्राइवेट वार्ड को प्रेशराइज्ड मेडिकल वेंटिलेशन, सीधे बेड तक मेडिकल गैस पाइपलाइन और मरीजों की मदद के लिए स्वचालित नर्स कॉलिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी चल रही है। पुराने भवन की 60 वर्ष से ज्यादा पुरानी इमारत में मरीजों को हो रही परेशानी से नया वार्ड बनने के बाद छुटकारा मिलेगा।

आधुनिक ग्रीन बिल्डिंग के रूप में तैयार किया जाएगा प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स

रोहतक पीजीआई में आधुनिक ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित किए जा रहे प्राइवेट वार्ड कॉम्प्लेक्स में संक्रमण के खतरे को शून्य करने के लिए प्रेशराइज्ड मेडिकल वेंटिलेशन की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा मरीजों को सीधे बेड तक मेडिकल गैस पाइपलाइन और स्वचालित नर्स कॉलिंग सिस्टम लगाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी इमारत में सोलर पावर प्लांट और सोलर वॉटर हीटर इंस्टॉल होंगे।

HARYANA NEWS, ROHTAK PGI, NEW PRIVATE WARD ROHTAK PGI, NEW PRIVATE WARD COMPLEX HARYANA,

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट